पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में प्रधानाचार्य से की मारपीट

नशे में प्रधानाचार्य से की मारपीट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरथाना. क्षेत्रके आंवलहेड़ा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को शराब के नशे में आने का एतराज करने पर शारीरिक शिक्षक भड़क गया और उसने प्रधानाचार्य से मारपीट की। उसकी इस हरकत से स्टाफ के लोग दंग रह गए। घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि अकलेरा क्षेत्र के देवली गांव निवासी मानसिंह मीणा आंवलहेड़ा स्कूल में शारीरिक शिक्षक है। वह शनिवार सुबह 10 बजे करीब शराब के नशे में स्कूल पहुंचा तो प्रधानाचार्य कृष्णकुमार ने एतराज किया। यह बात उसे नागवार गुजरी और वह भड़क गया। इसके बाद उसने संस्थाप्रधान से मारपीट की। उसके इस व्यवहार से सभी हैरान रह गए। इसका पता चलने ने पर मौके पर पहुंचकर उसे पकड़कर ले आए। जिसका मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने संस्था प्रधान की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मारपीट का प्रकरण भी दर्ज किया है।