पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पालिका का 13 करोड़ 16 लाख का बजट पारित

नगर पालिका का 13 करोड़ 16 लाख का बजट पारित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलेरा| नगरपालिकाबोर्ड की बैठक में वर्ष 2015-16 का ध्वनि मत से बजट पारित किया गया। बैठक में 13 करोड़ 16 लाख रुपए विभिन्न मदों में खर्च किये जाने का प्रस्ताव पारित किया। नगरपालिका चेयरमैन बालकिशन यादव ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में पालिका की ओर से विकसित किए जाने वाले सार्वजनिक गार्डन पर 25 लाख स्टेडियम, सार्वजनिक शौचालय, सीसी रोड, इन्टरलॉकिंग रोड, प्रकाश व्यवस्था हेतु, साफ-सफाई पर 5 करोड़ 32 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। इसके अलावा नए सामुदायिक भवन के लिए सफाई के संसाधनों पर एक करोड़ 50 लाख खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका की ओर से नगर में मुख्य प्रवेश द्वार बनाए जाने का निर्णय लिया गया। विधायक कंवरलाल मीणा की सहमति से शहर के सभी जीर्णशीर्ण कुए बावडि़यों की साफ सफाई कर पेयजल संसाधन के रूप में विकसित किया जाएगा।