पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चौपालों में होगा लोगों की समस्याओं का समाधान

बिजली चौपालों में होगा लोगों की समस्याओं का समाधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़ जयपुरडिस्कॉम के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं शिकायतों के मौके पर ही समाधान के लिए 16 सितंबर को 33 11 केवी के 12 सब स्टेशनों पर बिजली चौपाल का आयोजन किया जाएगा। डिस्कॉम के एसई एनपी गोयल ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के प्रभावी ढंग से निस्तारण के लिए मंगलवार को आयोजित होने वाली बिजली चौपाल में संबंधित क्षेत्र के एईएन से लेकर एक्सईएन भी कम से कम एक बिजली चौपाल में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि झालावाड़ वृत में मंगलवार को 33 11 केवी उप केंद्र झालावाड़ रोड, रायपुर, करंलगांव, भालता, सूमर, सिमलखेड़ी, अकलेरा, कामखेड़ा, घटोली, कराडिया, औसाव, क्यासरा, करोडिया उप केंद्रों पर बिजली चौपाल आयोजित की जाएगी। एसई गोयल ने यह भी बताया कि चौपाल में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजी कनेक्शन, शिफ्टिंग, लोड बढ़ाने,मीटर, बिजली बिल, वोल्टेज, ट्रांसफार्मर जलने, ढीले तारों संबंधी एवं अन्य शिकायतों का यथा संभव मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।