राशन नहीं बांटने वाले डीलर के खिलाफ प्रदर्शन, निलंबित
तहसीलदार को सौंपी जांच
अकलेरा|बोरबंद पंचायतबोरदा गांव के लोगों ने बीपीएल परिवारों को राशन का वितरण नहीं करने खाद्य सामग्री उपलब्ध नहीं कराने पर एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम डाॅ. सत्यप्रकाश कसवा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मामले की जांच अकलेरा तहसीलदार को सौंप दी है। जांच के बाद राशन डीलर को निलम्बित कर दिया गया है। उधर, बोरबंद सरपंच कन्हीराम, पूर्व सरपंच औंकार लाल, उपसरपंच नारायण तंवर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया कि राशन डीलर प्रथम जगदीश टेलर ग्रामीणों को राशन सामग्री उपलब्ध नहीं करवा रहा है। राशन डीलर जगदीश टेलर ने बताया कि गांव में कुल 147 बीपीएल परिवार नामांकित थे। जबकि वर्तमान में 177 बीपीएल राशन कार्ड बने हुए हैं।
सीडिंगकाम अधूरा, राशन दुकान का लाइसेंस निलंबित
झालावाड़.जिला रसद अधिकारी ने शुक्रवार को पीओएस मशीन से राशन वितरण नहीं करने और सीडिंग कार्य पूरा नहीं करने के मामले में डीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जिला रसद अधिकारी नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने बताया कि गहधार तहसील की ग्राम पंचायत डोडी के राशन डीलर मानसिंह पुत्र चन्द्र सिंह द्वारा पोस मशीन से राशन वितरण शुरू नहीं करने एवं सीडिंग कार्य मात्रा 4 प्रतिशत करवाए जाने के कारण प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही पाए जाने पर उसका प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया है।
अकलेरा. राशन कार्ड दिखाते बीपीएल अंत्योदय परिवार के सदस्य।