पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहल्ले के पास टंकी फिर भी कम दबाव से रहा पानी

मोहल्ले के पास टंकी फिर भी कम दबाव से रहा पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलेरा. गुलेंडी बांध जहां से पानी की सप्लाई की जा रही है।

भास्कर न्यूज|अकलेरा

उपखंडक्षेत्र में गर्मी शुरू होने से पहले ही लोग पानी को तरस रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।

पीएचईडी की ओर से दोनों समय जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि पानी की टंकी के पास रहने वाले लोगों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से अकलेरा कस्बे में एक समय जलापूर्ति हो रही है। इन दिनों यह एक समय जलापूर्ति भी कम दबाव से हो रही है। लोग काफी समय से दोनों समय पानी देने की मांग कर रहे हैं। पीएचईडी के सूत्रों ने बताया कि नगर में करीब 20 लाख लीटर पानी की आपूर्ति कर 1700 उपभोक्ताओं को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर में पिछले एक माह से पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। गुलेंडी बांध से पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कस्बे के नई बस्ती क्षेत्र, टंकी मोहल्ला, छप्पन लाख कॉॅलोनी, केसर कॉॅलोनी, टोडी मोहल्ला, मेघवाल बस्ती, पुरानी तहसील चौक, रामद्वारा, हाटचौक सहित कई क्षेत्रों में अपर्याप्त पानी की सप्लाई की जा रही है। यहां सुबह से शाम तक हैंडपंप पर भीड़ लगी रहती है। पीएचईडी के अधिकारियों का कहना है कि नगर में विभाग की ओर से दो जोन में सुबह शाम पानी की सप्लाई की जा रही है। विभाग ने दो समय जलापूर्ति के लिए अभी कोई कार्य योजना नहीं बनाई है।

गांवमें गहराया पानी का संकट: ग्रामीणक्षेत्रों में इस बार पर्याप्त वर्षा के बावजूद पीने के पानी का संकट गहराने लगा है। इस बार पीने के पानी का जलस्तर फरवरी माह में ही नीचे चला गया है जबकि यह स्थिति माह अप्रैल में सामने आती रही है। पानी की समस्या को लेकर विभाग ने रामपुरा,रांकड़ा, देवरी कलां, उमरिया, पालखंदा पंचायत क्षेत्र के गांवों में हैंडपंप सुधार अभियान शुरू कर दिया है। क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की समस्या सामने रही है। गांव में फरवरी माह में ही हैंडपंपों में पाइप डालने का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में करीब 160 फीट नीचे पानी पहुंच गया है।

केवलनाम की जलापूर्ति: नगरके कई इलाकों में पीएचईडी ने ने उच्च जलाशय का निर्माण करवाया है। उसी इलाके में रहने वाले लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सीनियर स्कूल के पास मेघवाल बस्ती में पीने के पानी की आपूर्ति केवल नाम मात्र की ही हो रही है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि टंकी से जाने वाली पाइप लाइन लीकेज होने से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर में की जाने वाली पानी की सप्लाई कम दबाव से होने से पानी की आपूर्ति भी कम हो रही है। एक समय जलापूर्ति में उपभोक्ताओं को 100-150 लीटर पानी ही उपलब्ध हो पा रहा है।

जलस्तरगिरने से परेशानी

^फरवरीमाह में जल स्तर नीचे चला गया है। इसके लिए विभाग की ओर से गांव में हैंडपंप सुधार अभियान शुरू कर दिया गया है। नगर में मांग के मुताबिक पानी की सप्लाई की जा रही है। मोहनलालमीणा जेईएन पीएचईडी अकलेरा

खबरें और भी हैं...