- Hindi News
- अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर बनाई नई दीवार तोड़ी
अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर बनाई नई दीवार तोड़ी
अकलेरा. अतिक्रमण कर बनाई दीवार प्रशासन ने तोड़ी।
भास्कर न्यूज |अकलेरा
अस्पतालकी दीवार तोड़कर कुछ लोगों ने अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर दुबारा नई दीवार बना दी थी, जिसको प्रशासन ने अतिक्रमण मानते हुए मंगलवार को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। प्रशासन ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में 5 जनों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है उनमें सरकारी कर्मचारी के शामिल होने का अनुमान है।
अकलेरा एसडीएम डाॅ. सत्यप्रकाश कस्वा ने बताया कि अस्पताल परिसर की दीवार तोड़कर आरोपियों ने रास्ता निकाल लिया और उसके आगे से नई दीवार का निर्माण का दिया था। पिछले तीन दिन से दिन रात निर्माण चल रहा था। सूचना मिलने पर मौके का राजस्व रिकार्ड से मिलान किया गया जिसमे पूरी तरह अतिक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस एसडीएम ने अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई इसके बाद मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ने 5 नामजद लोगो की शिकायत की। इस मामले मे जिला कलेक्टर को रिर्पोट भेजी जा रही है। एक दिन पूर्व कलक्टर विष्णु चरण मलिक ने अस्पताल का दौरा किया कर उस स्थान को ट्रोमा सेंटर के लिए चिन्हित किया था। इसके बाद मंगलवार को अतिक्रमण कर बनाई दीवार को ढहाया गया।
प्रभारीने समय पर नहीं दी सूचना
एसडीएमने बताया कि अतिक्रमियों द्वारा अस्पताल दीवार तोड़कर अतिक्रमण कर दुबारा नई दीवार का निर्माण भी करा दिया गया। इसके बाद भी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डा. मांगीलाल मीणा गैर जिम्मेदारी पूर्ण काम करते हुए प्रशासन को समय पर सूचना नहीं दी जिससे मौके पर निर्माण कार्य पूरा हो गया था
इन्होंनेकिया अतिक्रमण
डीएसपीराजेश माथुर ने बताया कि अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले मे चिकित्सालय मे कार्यरत कंपाउंडर मेहबूब शाह, राजस्व पटवारी रविंद्र शर्मा, सहायक सचिव कैलाश चंद, रिटायर्ड बिजली कर्मचारी बिरधी लाल मीणा उसके पुत्र हंसराज मीणा के विरूद्व सरकारी संपत्ति को नुकसान तथा जबरन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला दर्ज किया है।
^सरकारी अस्पताल कि दीवार तोडकर जबरन रास्ता निकालने तथा अतिक्रमण करने के मामले मे कार्यवाही शुरू कर जिला कलक्टर को रिपोर्ट भेजी जा रही है। -डॉ.सत्यप्रकाश कस्वा,ं एसडीएमअकलेरा
^एस डी एम के निर्देश पर अतिक्रमण का खुलासा किया गया अतिक्रमियों के विर