पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में जन समस्याओं को निपटाया

शिविर में जन समस्याओं को निपटाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखण्ड कार्यालय में एक दिवसीय जन सुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कलेक्टर विष्णु चरण मलिक भी पहुंचे। उन्होंने शिविर मे आने वाले सभी लोगोें की समस्याओं को मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जानलेवा बीमार स्वाई फ्लू के उपचार में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर शिविर में करीब आधे घंटे रुके उसके बाद जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। शिविर में एसडीएम सत्यप्रकाश कस्वा ने समस्याओं का विभिन्न विभागों की मदद से समाधान कराया। नगरपालिका ने पाेप योजना में 16 आवेदन लिए।

दस स्थानों पर एलईडी लाइट लगाने के निर्देश दिए 52 अपूर्ण राशन कार्डो को दुरूस्त करवाया, सामाजिक सुरक्षा अन्तर्गत 30 नाम जोडे गये, 6 विवाह पंजीयन, 45 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 7 निर्माण स्वीकृति जारी की गई। तथा आमजन की बिजली पानी की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। आंगनबाडी केन्द्र के लिए आवेदन तैयार किए गए। शिविर के दौरान आने वाले सभी आशार्थियों को स्वाइन फ्लू रोकथाम संबंधी काढा पिलाया गया। चिकित्सा अधिकारी ने स्वाइन फ्लू रोग से बचाव संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा शिविर में नई काॅलोनी में पानी, बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। जन सुनवाई शिविर में एसडीएम डाॅ सत्यप्रकाश कंस्वा तहसीलदार योगेश देवल, नगरपालिका ईओ सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सलीम मंसूरी, आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. गोपेश नागर सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

अकलेरा. जनसुनवाई शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते कलेक्टर।