घायल ने दम तोड़ा
अकलेरा. क्षेत्रमें गिट्टी क्रेशर के पास तीन दिन पहले ट्रैक्टर के टकराने से बाइक सवार युवक घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार हरनावदा हलेसरा गांव निवासी कल्याण मीणा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि मदनपुरिया गांव निवासी बनवारी लाल ने ट्रैक्टर को लापरवाही से सड़क पर खड़ा कर दिया, जिससे रामकुमार की बाइक टकरा गई थी। इस घटना में वह गंभीर घायल हो गया था।
रोककरलाठी से पीटा. मनोहरथाना. क्षेत्रके आंवलहेड़ा गांव में विवाद के चलते दो जनों ने एक जने को पीट दिया। पुलिस ने आंवलहेड़ा निवासी मोहनलाल लोधा की रिपोर्ट पर रामचंद्र और पाना बाई के खिलाफ केस दर्ज किया है