मारपीट के पांच प्रकरण दर्ज
अकलेरा. स्थानीयथाने में मंगलवार को मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर अलग-अलग मारपीट के 5 प्रकरण दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार गत एक जून को अमृतखेड़ी गांव के माल में चार जनों ने मांगीलाल को रोककर मारपीट की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस मामले में रंगलाल, राम पूरण, अर्जुन और गुलाबचंद के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दूसरी घटना 2 जुलाई को मेठून गांव में हुई। रामस्वरूप और बतूल बाई ने गांव की ही गुड्डी बाई को गंडासी मारकर घायल कर दिया था। मांगटा में 4 मई को दीपक ने गांव के ही रामभरोस को लाठी से पीट दिया था। थरोल में 15 जून को विशाल ने गांव के दुर्गाप्रसाद को गंडासी मार दी। अकलेरा निवासी वरदीबाई ने भी पीटने के आरोप में गांव की ही संतीबाई के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।