पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपियों को पकड़ने आई मप्र पुलिस से मारपीट

आरोपियों को पकड़ने आई मप्र पुलिस से मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्यप्रदेशक्षेत्र के भोजपुर थाने में वांछित दो जनों की तलाश में मंगलवार को लसूड़िया गेंद गांव पहुंची पुलिस टीम को विरोध कर लाठी से मारपीट की। इसमें तीन जने जख्मी हो गए। इस घटना को लेकर भालता थाने में दो नामजद दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

भालता थानाप्रभारी सरदार खान ने बताया कि क्षेत्र के लसूड़िया गेंद निवासी कंवर लाल और बीरम लाल मध्यप्रदेश क्षेत्र के भोजपुर थाने में एक आपराधिक मामले में वांछित चल रहे हैं। उनकी तलाश में पपड़ेल चौकी पर तैनात एएसआई मनोहरसिंह के नेतृत्व में 5 जने दो बाइक से आए थे। उनके लसूड़िया गांव में पहुंचने का पता चलने पर कंवर लाल, बीरमलाल दो अन्य लाठियां लेकर गए और विरोध कर मारपीट शुरू कर दी। इसमें एएसआई, कांस्टेबल जयसिंह और होमगार्ड रमेशचंद घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। मारपीट में घायल तीनों जनों को अकलेरा ले जाकर उपचार कराया। इस मामले में घायल एएसआई की रिपोर्ट पर हमला और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।