पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कार्य को लेकर लगाए कचरा पात्र

सफाई कार्य को लेकर लगाए कचरा पात्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकलेरा| नगरपालिकाकी ओर से नगर में शुरू किए गए व्यापक सफाई अभियान को लेकर नगर के विभिन्न हिस्सों को चिन्हीत कर उनकी फोटोग्राफी करवाई है। इसके बाद इन चिन्हित स्थानों पर कचारा पात्र लगाकर सफाई कार्य दुरूस्त किया जाएगा। पालिका ईओ सुशील कुमार ने बताया कि नगर के सभी वार्डाे में सफाई कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। सफाईकर्मियों को इस मामले में निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने नगरवासियों से मुख्य मार्गाे पर कचरा नहीं डालने तथा कचरे पात्र का उपयोग करने की सलाह दी है। पालिका ने मुख्य मार्गाे पर दोनों समय विशेष सफाई अभियान शुरू कर रखा है। आगामी दिनो में चिन्हित स्थानो पर कचरापात्र लगाया जाएगा। इससे चारों ओर गन्दगी फैलने पर रोक लगेगी। पालिका ने सफाई कार्य के लिए पिछले दिनो छोटा ट्रेक्टर भी खरीदा है, जिससे तंगबस्तियों में सफाई कार्य में मदद मिल रही है। इसके अलावा दो अन्य वाहन भी सफाई कार्य में लगे हुए हैं।