खारंड नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त
पनवाड़से खानपुर मार्ग की खारंड नदी की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दहीखेड़ा कैथुनी गांव के समीप निकल रही खारंड नदी में आए उफान से पुलिया का स्लेब उखड़ कर पानी के साथ बह गया। ओर चढ़ाई पर दोनों ओर लगे खरंचे पर भी गड्ढे बन गए है। जरगा, कालारेवा, आकोदिया, बिशखेड़ी सहित एक दर्जन गांवों की कई मीटर सड़कें पानी के बहाव से डामर सहित उखड़ कर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। मार्ग खुलने के बाद भी गांव गांवों के मार्ग पर वाहन चलाना आसान नहीं रहा है। जिसके चलते राहगीर वाहन चालकों को कई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
10वेंदिन भी नहीं खुला स्टेंट मेगा हाइवे 74
पनवाड़. कालीसिंधनदी में 10 दिन से उफान है। रविवार को भी समदखेड़ी पुलिया पानी में डूबी हुई है। जिससे दरा-अरनिया वाया पनवाड़ स्टेट मेगा हाइवें 74 मार्ग पूरी तरह बंद पड़ा है। कई गांवों का अन्य शहरों से सीधा संपर्क कटा हुआ है। कस्बे से पांच किलोमीटर दूर कालीसिंध नदी में लगातार हो रही पानी की आवक से स्टेट मेगा हाइवे 74 दरा अरनिया मार्ग की समदखेड़ी पुलिया पर पानी नहीं उतरने से मार्ग पूरी तरह बंद है। जिसके चलते सीधी बसें बंद हो रही है। वहीं झालावाड़ कोटा की ओर से आने-जाने वाली जयपुर-चांदखेड़ी, झालावाड़-दिल्ली, झालावाड़-हरिगढ़ कोटा-अकलेरा बसों संचालन पूरी तरह बंद पड़ा है। निजी वाहनों सांगोद होते हुए कोटा पहुंच रहे हैं। इसके चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
>पनवाड़. क्षतिग्रस्त हुई खारंड नदी की पुलिया