अग्रसेन जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम
अग्रवालसमाज के द्वारा रविवार को समाज के अध्यक्ष मुरली मनोहर गोयल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 25 सितंबर को आगामी अग्रसेन जयंती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। अग्रसेन जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए समितियों का गठन भी हुआ।
मिडिया प्रभारी नितिन मंगल ने बताया कि अग्रसेन जयंती पर प्रातः 8 बजे प्रभात फेरी, 10 बजे महाराज अग्रसेन जी की शोभायात्रा, सामूहिक आरती, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं तीन दिवसीय गरबा का आयोजन किया जाएगा। मिटिंग में उपाध्यक्ष सुरेश जिंदल, जुगल किशोर गोयल (रामूजी) महेंद्र अग्रवाल (माईडीयर), डाॅ. सीएल गोयल, भूपेन्द्र मंगल एवं समाज के समस्त अग्रवाल बंधु शामिल थे।