श्रीनाथ मालव बने व्यापार संघ के अध्यक्ष
श्रीनाथ मालव बने व्यापार संघ के अध्यक्ष
सारोलाकलां|कस्बेके व्यापार संघ का स्नेह मिलन समारोह सेलीगढ़ी महादेव धाम पर मनाया गया। समारोह मे व्यापारियों की सर्वसम्मति से श्रीनाथ मालव व्यापार संघ का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष नंदन माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष राजेश सोनी, महामंत्री लालचंद लखारा, संयोजक पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज गौतम को बनाया गया। बैठक मे संघ की कार्यकारिणी गठित के साथ ही व्यापारी के लिए सारोला मे खल रही एटीएम की समस्या नवीन बैंक शाखा खोलने तथा मुख्य मार्ग पर दुकानों के आगे फैली गंदगी को हटवाने के लिए भी चर्चा की। इन तीनों समस्याओं के समाधान कराने की मांग को उठाने का प्रस्ताव बैठक में लिया गया। बैठक मे व्यापारी पुष्पचन्द जैन, प्रेमचन्द राठौर, जितेन्द्र जैन, लोकेश, गोपाल शर्मा सहित व्यापारियों ने सुझाव दिये तथा मंथन किया गया।
युवाओंको संस्कारवान बनाने पर जोर
चौमहला|विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक कस्बे के दर्जी धर्मशाला में प्रखण्ड अध्यक्ष नेपालसिंह की अध्यक्षता तथा जिलामंत्री चंदरसिंह हरनावदा के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष पर संगठन के कार्यों रीत-नीति पर प्रकाश डाला तथा युवा पीढ़ी को बजरंग दल से जोडकर संस्कारवान कार्यकर्ता बनाने पर जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को अग्रिम बैठक की जानकारी दी गई। बैठक में तहसील संयोजक जसवंत सिंह,सहसंयोजक किशन परमार, मंत्री ओमप्रकाश नागर, सहित 20 ग्राम पंचायतों के अध्यक्ष मंत्री उपस्थित थे।
रोडवेजबस नहीं होने से लोग हो रहे परेशान
बकानी|बकानी भालता मार्ग पर बसें नहीं चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बकानी से 17 किमी पर भालता मार्ग पर एक भी रोडवेज की बस नहीं चलने के कारण प्राइवेट बस के चालकों द्वारा 17-20 किमी का मनमाना किराया वसूल किया जाता है। रोडवेज बस नहीं चलने के कारण यहां के लोगों को जिनहे सरड़ा,घाटोली जाना होता है उन्हें प्राइवेट बसों द्वारा तीन धार वाया अकलेरा होकर जाना पड़ता है।
> सारोला. व्यापार संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते व्यापारी।
न्यूज़ इनबॉक्स