योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपील
अकलेरा| मनोहरथानाविधायक कंवर लाल मीणा की अध्यक्षता में कस्बे की मीणा धर्मशाला में शनिवार को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल योजना में श्रमिकों को लाभांवित करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने की अपील की गई। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देने, सुलभ आवास स्वास्थ्य बीमा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए राशन डीलरों, जनप्रतिनिधियों कृषिमंडी व्यापारी समेत अन्य क्षेत्र के लोगों से चर्चा की।