बाइक की टक्कर से युवक घायल
झालावाड़| अकलेरामें शुक्रवार को नेशनल हाइवे 12 पर एक बाइक सवार ने युवक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कलोदिया निवासी राम स्वरूप पुत्र रमेशचंद भील ने बताया कि शुक्रवार को वह कई जा रहा था तभी नेशनल हाइवे 12 पर कृषि उपजमंडी के सामने बाइक नंबर आरजे 17 एसए 1029 ने टक्कर मार दी, इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दहेजप्रताड़ना का केस
झालावाड़।अकलेरा थाना क्षेत्र मेठून गांव में एक महिला ने पांचों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। मैठून निवासी गिरिराजबाई प|ी भंवरलाल पुत्री कन्हैयालाल ने बताया कि 13 नवंबर को उसके पति भंवरलाल, सांस गीताबाई, बालमुकंद, छोगालाल, रीना बाई ने दहेज की मांग कर प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।