स्कूल का ताला तोड़ सामान ले गए, रिपोर्ट दी
अकलेरा| नईबस्ती क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक स्कूल से रविवार रात को चोर सामान ले गए। सोमवार को स्कूल प्रधानाध्यापिका कविता गुप्ता ने इसकी थाने में ताला तोड़कर सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि स्कूल में अब तक तीन बार सामान चोरी होने की घटना हो चुकी है। नई बस्ती क्षेत्र में वीरान स्कूलों में इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात हो गई है। जिससे समस्त स्कूल स्टाफ परेशान है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को स्कूल का चोर ताला तोड़कर पोषाहार के बर्तन गिलास चम्मच, कटोरी, आवश्यक फाइलें, रजिस्टर, वाइटनर, केलकुलेटर, कैंची, स्टेपलर, गैस बर्नर तथा एक फर्श सहित अन्य सामान चुराकर चुराकर ले गए। अगले दिन स्कूल पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला। वहां पर 9 से 15 साल के बच्चे पिकनिक मनाते मिले लेकिन उन्होंने ताला तोड़ने की घटना से इनकार कर दिया। दाल बाटी की पार्टी करने वालों से पुलिस पूछताछ शुरू की है।
पहले हो चुकी चोरियां: पहलेस्कूल में 3 अक्टूबर और 16 नवंबर 2015 को चोरी हो चुकी है। स्कूल से बैंक पासबुक रोकड़ बही, उपस्थिति रजिस्टर, एसएससी बैठक रजिस्टर, केलकुलेटर, सफेद रिम सादा रजिस्टर फाइल छेदक मशीन, स्टाम्प पेड पोषाहार अन्य सामान रेलिंग लोहे का छुटपुट सामान चोरी हो चुका है। इन घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
^नई बस्ती क्षेत्र के लोगों ने पूछताछ में बताया कि स्कूल का गेट खुला रह गया। जिससे आस पास के बच्चे स्कूल में घुस गए। स्कूल में रखी हुई किताबें निकालकर ले गए। उन किताबों को परिवारजनों की मौजूदगी में स्कूल में रखवा दी गई है। लेकिन इसके पहले स्कूल में हुई चाेरी का मुकदमा दर्ज है। अशोककुमार, सीआई अकलेरा
अकलेरा. नई बस्ती स्थित प्राथमिक स्कूल।