अव्यवस्थाओं से घिरा अकलेरा बस स्टैंड
बस स्टैंड पर सुबह के समय श्रमिकों का जमावड़ा रहता है। सुबह यहां श्रमिकों की भारी संख्या में आवाजाही रहती है। इससे कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। दुकानदारों ने बस स्टैंड परिसर से श्रमिकों का डेरा हटाए जाने की मांग की है।
फलविक्रेताओंं की समस्या, मांगें नहीं हो रही हैं पूरी
बसस्टैंड पर चारों ओर फल विक्रेताओं के ठेले जमा रहते है। जिससे बस स्टैंड का यातायात प्रभावित होता है। पूर्व में फल विक्रेताओं को बस स्टैंड के पीछे शिफ्ट किया गया था, लेकिन फल विक्रेताओं के बस स्टैंड परिसर में इधर-उधर खड़े रहने से परेशानी होती है। फल विक्रेताओ को मुख्य सीसी रोड या प्रतीक्षालय के पीछे लगाए जाने की मांग की जा रही है।
समस्याको हल करने के होंगे प्रयास
^बसस्टैंड की समस्याओं के बारे में नगरपालिका को निर्देश दिए जा रहे है। यातायात पुलिस के माध्यम से भी इस समस्या को हल करने का प्रयास किया जाएगा।
डॉ.सत्यप्रकाश कस्वा, एसडीएमअकलेरा।
अकलेरा. नगर का बस स्टैंड जहां अतिक्रमणों की भरमार है।
भास्कर न्यूज|अकलेरा
कस्बेके सार्वजनिक बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं में सुधार का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। बस स्टैंड पर रोडवेज बसे निर्धारित रूट के अनुसार खड़ी नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बस स्टैंड पर अव्यवस्था के मामले के बारे में कई बार सीएलजी बैठक एवं प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां प्रतिदिन मध्यप्रदेश की सीमा के राजगढ़, भोपाल, इंदौर तथा मनोहरथाना, गुना बीनागंज, बारां जिले के छीपाबड़ौद छबड़ा, हरनावदा सहित जिला मुख्यालय कोटा, जयपुर के करीब 1 हजार यात्रियों की आमद रफत रहती है। बस स्टैंड पर जगह जगह दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। वाहन चालकों द्वारा दोपहिया, चौपहिया वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर देने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम लगने से वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। नवनियुक्त डीएसपी गुमाना राम के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने बस स्टैंड पर दुकानदारों को समझाइश की थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई पर अमल नहीं हो पाया है।इसके अलावा बस स्टैंड पर पशुओं का जमावड़ा होने से भी यातायात में समस्या होती है।