पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लैब टेक्नीशियन से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा

लैब टेक्नीशियन से मारपीट, रजिस्टर फाड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयअस्पताल में बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे करीब जांच के लिए आए युवक और लैब टेक्नीशियन के बीच विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साए तीन जनों ने टेक्नीशियन से मारपीट कर रजिस्टर फाड़ दिया। इससे हंगामा हो गया। इसके चलते कुछ देर व्यवस्थाएं प्रभावित रहीं। दोनों पक्षों की और से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीआई अनिल पांडे ने बताया कि कोटा गणेश नगर निवासी आशीष कुमार पुत्र रुपचंद अस्पताल में लैब टेक्नीशियन है, जो लैब में बैठकर काम कर रहा था। वहां पर सैंपल देने आए लोग लाइन में लगे हुए थे। इस दौरान टेक्नीशियन ने सीरियल ब्रेक कर एक अन्य युवक को बुला लिया। इस पर लाइन में खड़े उगेणी गांव के फूलचंद मीणाा ने एतराज किया। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर फूलचंद, महुवा खेड़ा निवासी राजूलाल मीणा और किशनपुरिया गांव निवासी कोमल मीण ने कमरे के अंदर घुसकर मारपीट की। इन लोगों ने रजिस्टर भी फाड़ दिया। इससे हंगामे की स्थिति हो गई। इसके चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई। पुलिस ने आशिष की रिपोर्ट पर राजकार्य में बाधा और सरकारी संपति में नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया है। जबकि फूलचंद ने उसके साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।