युवक को अगवा कर पीटा, केस दर्ज
अकलेरा. नगरके निजी अस्पताल के पास से मंगलवार शाम तीन जने एक युवक को अगवा करके ले गए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार सूलिया जागीर गांव निवासी मोर सिंह पुत्र रंगलाल मीणा ने बताया कि वह अकलेरा गया था, जहां पर निजी अस्पताल के पास आए तीन जने उसे जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए और मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दंपतीको रास्ते में रोककर पीटा: मनोहरथाना. क्षेत्रके बड़बद गांव में विवाद के चलते दंपती गुड्डी बाई प|ी कैलाश धाकड़ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि 8 फरवरी की शाम को स्वयं पति को गांव के ही मोहन, नंदकिशोर अशोक ने रास्ते में रोककर मारपीट की।