पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद के गोद लेने के बाद जागी विकास की उम्मीद

सांसद के गोद लेने के बाद जागी विकास की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालावाड़,बारां, लोकसभा क्षेत्र में झालावाड़ जिले के गांव भालता को सांसद की ओर से गोद लेने के बाद भालता के बाशिंदों के लिए यह सपनों का गांव बनकर उभरेगा तथा विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। प्रशासन ने भी आदर्श गांव की घोषणा के बाद भालता के विकास की संभावनाओं का खाका तैयार किया है। अकलेरा एसडीएम डाॅ. सत्यप्रकाश कस्वा ने बताया कि भालता को पूरी तरह स्वावलंबी बनाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं।

इस संबंध में प्रशासनिक बैठक में भी चर्चा हो चुकी है। गांव में पीने का पानी शिक्षा सड़क चिकित्सा सुविधा आवागमन के संसाधनों रोजगार उद्योग धंधे तथा बुनियादी सुविधाओं की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए पिछले दिनो आयोजित ग्राम चौपाल में समिति का गठन किया गया है। समिति की अनुमति से सभी विकास कार्य करवाए जाएंगे। ग्रामीणों ने भालता में स्कूल क्रमोन्नत करने, रोडवेज बसों का संचालन, छापी जलप्रदाय योजना का लाभ सहित अन्य मांगों को रखा है।

उन्होंने बताया कि समुचित विकास के लिए भालता में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने का मसौदा तैयार किया गया है। भालता के पूर्व सरपंच फूलसिंह गुर्जर ने बताया कि भालता संपूर्ण रूप से डांग क्षेत्र में आता है। भालता पंचायतान्तर्गत बहेड़ी खुर्द, बहेडीकलां, पचानखेडी सहित चार गांव शामिल है। करीब 4600 आबादी वाले गांव में 3300 मतदाता हैं। जिनमें प्रमुख रूप से माली, मुस्लिम, गुर्जर, तंवर, सहित अन्य सामान्य जाति का निवास है।

थर्मल पावर स्टेशन के लिए किया गया था सर्वे

भालताको आदर्श गांव बनाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें परवान चढ़ने लगी है। भालता के लोगों का मानना है कि भालता प्राकृतिक रूप से सम्पन्न है। छापी बांध के पानी की उपलब्धता के चलते भालता में सर्वांगीण विकास के लिए थर्मल पावर स्टेशन बनाया जा सकता है। इसके लिए पूर्व में भी सर्वे किया गया था। भालता पंचायत क्षेत्र में करीब 1600 बीघा सरकारी भूमि उपलब्ध है। इसके अलावा तीन धार से मध्यप्रदेश सरहद तक मेगा हाईवे का निर्माण किया जा सकता है।

^भालता के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है। विकास को चरणबद्ध रूप से शुरू किया जाएगा। सभी बुनियादी सुविधाएं जुटाई जाएगी। डाॅ.सत्यप्रकाश कस्वा, एसडीएमअकलेरा

^भालताक्षेत्र शुरू से भाजपा का गढ़ रहा है। भालता में सांसद के