घायल ने दम तोड़ा
अकलेरा| क्षेत्रके छापी डैम कॉलोनी के पास 30 नवंबर को बाइक फिसलने से तीन जने घायल हो गए थे। इनमें गंभीर घायल करण वास गांव निवासी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसको लेकर सोमवार को प्रकरण दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार अनुसार करण वास गांव निवासी निवासी बृजराज ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उस दिन स्वयं, धनराज और रामदयाल बाइक से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आए वाहन की रोशनी से चकाचौंध के कारण उनकी बाइक फिसल गई। इससे तीनों जख्मी हो गए। रामदयाल गंभीर घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने संदिग्ध मृत्यु की धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया है।