पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रब टायफस के सात रोगी मिले

स्क्रब टायफस के सात रोगी मिले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| कोटासंभाग में स्क्रब टायफस थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक वृद्धा सहित 7 रोगियों को स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। सीएमएचओ डॉ. आरएन यादव ने बताया कि छीपा मोहल्ला अकलेरा झालावाड़ निवासी मांगी बाई (75) को खांसी, जुकाम, बुखार होने पर एमबीएस में भर्ती करवाया गया था। हालात में सुधार नहीं होने पर उनके रक्त का नमूना लेकर एमबीएल लैब में एलाइजा जांच करवाई गई, जिसमें उन्हें स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया। दौलतपुरा बूंदी निवासी राकेश पुत्र रामफूल मीणा को स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। भीमपुरा कैथून निवासी मनभर, झाड़गांव दीगोद निवासी अनिता बाई मेनबाजार खातौली निवासी मांगी बाई कुम्हारिया गेट बूंदी निवासी रोहरी बाई बूंदी रोड निवासी दीप्ति पुत्र हरि सिंह को रैपिड कार्ड के आधार पर स्क्रब टायफस पॉजीटिव पाया गया है। अधिकतर रोगी निजी अस्पताल में भर्ती हैं।