- Hindi News
- भाजयुमो ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा आर्थिक सहयोग
भाजयुमो ने बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा आर्थिक सहयोग
फालना. भाजयुमो खुडाला-फालनाके कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री मंशाराम परमार के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीडितों के सहायतार्थ फालना नगर में सहयोग मांगा। भाजयुमो नगर महामंत्री गिरीश अग्रवाल ने बताया कि जम्मू कश्मीर में बाढ़ से हुई जन धन की हानि की पूर्ति होना तो संभव नहीं है। इसके चलते युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दल बनाकर व्यापारियों आम जनता से सहयोग राशि एकत्रित की। साथ ही सभी ने इस पुण्य कार्य मे पूर्ण रूप से सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रतिपक्ष नेता देवेन्द्र सिद्धावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा, मांगीलाल परमार, मुकेश सेन, भरत त्रिवेदी, दिलीप पुरी, नरेश चौधरी, देवेन्द्र पंवार, कांतिलाल मेहता, रतन चौधरी ,कुशाल सिंह, फिरोज भाटी ,अब्दुल गनी, सुजाराम चौधरी एवं जसराम परमार सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।