पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जादरी गांव में स्टोव भभकने से महिला झुलसी, मौत

जादरी गांव में स्टोव भभकने से महिला झुलसी, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना| कस्बेके निकटवर्ती ग्राम जादरी में स्टोव से खाने बनाते समय महिला एवं उसका पति झुलस गया। महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। थानाधिकारी अनिल विश्नोई ने बताया कि रिंकू कंवर प|ी अर्जुनसिंह राजपूत (25) निवासी जादरी घर में स्टोव पर खाना बनाते समय झुलस गई। इस दौरान उसे बचाने के लिए आया उसका पति भी झुलस गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।