नैतिक मूल्यों में रही गिरावट : राजावत
फालना| बीईईओसौभाग्यसिंह राजावत ने कहा कि पिछले कुछ समय से नैतिक मूल्यों में गिरावट रही है। वे सोमवार को पुस्तक मेले में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसे साहित्य से ही संभाला जा सकता है। इस अवसर पर नोबल स्कूल के निदेशक अनंत नारायणसिंह, व्यवस्थापक करूणा गुर्जर, संगीता देथा आदि मौजूद थे।