- Hindi News
- भक्ति संध्या में भजन गायकों ने किया मंत्रमुग्ध
भक्ति संध्या में भजन गायकों ने किया मंत्रमुग्ध
खुडाला में खेतलाजी का मेला भक्ति संध्या आयोजित, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
भास्करन्यूज | फालना
श्रीखुडाला खेतलाजी एवं श्री ब्राह्मणी माताजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला महोत्सव को लेकर रविवार रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना एवं गुरु वंदना से हुआ। इसके बाद गायक श्याम पालीवाल ने खुडाला गांव में खेतल बाबो खेले रे..., चौसठ जोगणी...आदि भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
इससे पूर्व अतिथि राजकुमार, कुलदीप राठौड़ जोधपुर, कपूरजी छीपा सेवाड़ी, नेमीचंद देवड़ा पाली, रतन जणवा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर भजन संध्या का शुभारंभ किया गया। सोमवार सुबह 10:15 बजे खेतलाजी मंदिर की ध्वजा महावीर कुमार थानचंद पुनमिया परिवार द्वारा एवं ब्राह्मणी माता मंदिर की ध्वजा हितेश सुमेरचंद सिरोया परिवार द्वारा चढ़ाई गई। इस अवसर पर सभा भवन का उदघाटन दीपीबाई गोमाराम मेघवाल परिवार द्वारा किया गया। दोपहर में खेतलाजी युवा मंडल के तत्वावधान में मेला आयोजित किया गया। मेले में खुडाला ग्राम सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। मेले में झूले, खिलौनों की दुकानें, मौत का कुआं आदि आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने खेतलाजी के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष महावीर पुनमिया एवं खेतलाजी युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, विक्रमसिंह, दीपसिंह, दिनेश सरगरा, दरगाराम चौधरी, वरदिंग सिंह, हीराराम चौधरी, हरीश कुमार, दिनेश सोनी, महेंद्र भाटी, शैतानसिंह, वरदाराम आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश आचार्य एवं मीठालाल सैन खुडाला ने किया।
फालना. खुडाला खेतलाजी मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में उपस्थित श्रद्धालु।