कांग्रेस ने जीत पर मनाया जश्न
फालना. प्रदेशकी चार में से तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी पटाखे छोड़े। कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक सेन, खुडाला नगरपालिका अध्यक्ष खंगारराम मेघवाल, मदन जोशी, सोमेंद्र गुर्जर, प्रदेश सचिव सुरेश राजपुरोहित बारवा, करणसिंह मेड़तिया, प्रकाश पुनमिया, नरपत राठौड़, करणसिंह पंवार आदि ने खुशी जताई।