मेवाड़ा समाज का सम्मान समारोह 22 को
फालना | श्रीमेवाड़ा क्षत्रिय कलाल युवा संगठन गोडवाड़ का अष्टम प्रतिभा सम्मान समारोह 22 फरवरी को समाज के छात्रावास खुडाला में होगा। समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्रसिंह राणावत, गोपालन मंत्री ओटाराम देवासी, नगर पालिका अध्यक्ष शिवगंज कंचन मेवाड़ा आदि मौजूद रहेंगे।