पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर सिकंदराबाद गाड़ी में एसी कोच बढ़ाया

बीकानेर-सिकंदराबाद गाड़ी में एसी कोच बढ़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. फेस्टीवलसीजन को देखते हुए रेल प्रशासन ने बीकानेर से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली 17037/17038 गाड़ी में थर्ड एसी कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह कोच सिकंदराबाद से चलने वाली गाड़ी में 30 सितंबर तक चलेगा, वहीं बीकानेर से चलने वाली गाड़ी में यह कोच तीन अक्टूबर तक चलेगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि इस गाड़ी में थर्ड एसी का कोच बढ़ने से श्रीपुर, कागजनगर, वर्धा , अकोला, जलगांव, सूरत, अहमदाबाद, पाली, मारवाड़ जंक्शन, फालना, आबूरोड, जोधपुर और नोखा स्टेशन के यात्रियों को राहत मिलेगी।