- Hindi News
- गोयल अग्रवाल समाज फालना के अध्यक्ष निर्वाचित
गोयल अग्रवाल समाज फालना के अध्यक्ष निर्वाचित
फालना. अग्रवालसमाज की बैठक अध्यक्ष रामकिशोर गोयल की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में 25 सितंबर को अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में रामकिशोर गोयल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव सुरेशचंद्र अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल को सर्वसम्मति से चुनाव गया।