11 अप्रैल से हड़ताल के लिए मतदान
नॉर्थवेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने गुरुवार को रानी-फालना शाखा द्वारा सोमेसर से नाणा पर कार्यरत कर्मचारियों के हड़ताल के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान किया। शाखा सचिव कमलेश दीक्षित ने बताया कि रेलवे में विभिन्न मांगों को लेकर 11 मार्च को जोनल महासचिव द्वारा जयपुर मुख्यालय में जनरल मैनेजर एनडब्लूआर को हड़ताल का नोटिस दिया जाएगा। रानी-शाखा फालना के कोषाध्यक्ष मुकेश जांगिड़ ने बताया कि रेलवे में न्यूनतम वेतन 26000 करने,एमएससीपी 2400-2800 ग्रेड पे मर्ज करने आदि 36 सूत्री मांगों को लागू करने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने मतदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनाराम देवासी,राहुल कुमार,महेश गुर्जर,रवि पनिहार,हरिसिंह नरूका आदि मौजूद थे।