पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेला शुरू, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मेला शुरू, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीखुडाला खेतलाजी एवं श्री ब्राह्मणी माताजी का दो दिवसीय वार्षिक मेला महोत्सव को लेकर रविवार को मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। महामंडलेश्वर जसराजपुरी महाराज, महावीरपुरी महाराज, मुनि विश्वोदय कीर्तिसागर महाराज, महंत संतोषदास महाराज के पावन सानिध्य में निकली यह शोभायात्रा खुडाला ग्राम से रवाना होकर खुडाला फालना के विभिन्न मार्गो से होती हुई फालना मुख्य चौराहे पर पहुंची। चौराहे से पुन: खुडाला खेतलाजी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा मे रथ, घोड़े, ट्रैक्टर आदि भी साथ चल रहे थे। शोभायात्रा मे राजकुमार, कुलदीपसिंह राठौड़, भक्त कपूरजी छीपा सेवाड़ी भी साथ रहे।

भामाशाहोंका सम्मान

शोभायात्रामें शामिल झांकियां ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न देवी देवताओं के रूप धारण कर बच्चे बड़े झांकियों में नजर आए। गवरी नृत्य भी इसमें शामिल था। दोपहर मे भामाशाह समारोह का आयोजन भी किया गया जिसमें खेतलाजी युवा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा भामाशाहों का साफा माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष महावीर पुनमिया, खेतलाजी युवा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सोनी, दीपसिंह, दिनेश सरगरा, दरगाराम चौधरी सहित कई जने उपस्थित थे।

फालना. खुडालाखेतलाजी की शोभायात्रा के दौरान गेर नृत्य करते श्रद्धालु।