- Hindi News
- अब रेलवे का रिटायरिंग रूम ऑनलाइन हो सकेगा बुक
अब रेलवे का रिटायरिंग रूम ऑनलाइन हो सकेगा बुक
उत्तर-पश्चिमरेलवे के रेलवे स्टेशन पर बने हुए एसी और नॉन एसी रिटायरिंग रूम की अब ऑनलाइन बुकिंग हो सकेगी। यात्रियों को एक क्लिक पर कमरा तलाश करने में मदद के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल ने यह सुविधा लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंडल के छह अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों के रिटायरिंग रूम को भी ऑनलाइन किया जा रहा है। इन स्टेशनों में अजमेर, उदयपुर, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, उदयपुर फालना शामिल हैं। सुविधा को लागू करने के लिए सभी स्टेशनों के टीसी को नई दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
24 घंटे के लिए किराया 350 रुपए
रेलवेने प्रथम 24 घंटे के लिए एसी रिटायरिंग रूम का किराया 350 इसके बाद 450 रुपए, जबकि नॉन एसी के 200 250 रु. तय कर रखा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार दोनों रिटायरिंग रूम से रेलवे को प्रति महीना 13 हजार रुपए की आय होती है।
टिकट आईडी प्रूफ की जानकारी देनी होगी
रिटायरिंगरूम बुक कराने के लिए किसी भी रेल यात्री के पास आरक्षित रेल टिकट अपनी आईडी होना जरूरी है। यात्री, आरक्षित टिकट के पीएनआर नंबर आईडी प्रूफ की डिटेल रेलवे की वेबसाइट पर डालकर रिटायरिंग रूम बुक करा सकेगा।
पाली. रेलवेस्टेशन का रिटायरिंग रूम।
रेलवे की आय में होगा इजाफा
ऑनलाइनबुकिंग व्यवस्था लागू होने के बाद रेल यात्री कहीं रहकर रिटायरिंग रूम बुक करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अब स्टेशन जाने की आवश्यकता नहीं होगी। एक बटन के क्लिक पर उन्हें रूम मिल सकेगा। ठहरने के लिए होटल तलाश करने की मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी। इस सुविधा से रेलवे की आय में भी इजाफा होगा।
^रिटायरिंग रूम जल्द ही ऑनलाइन हो जाएगा। इसके लिए स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। आदेश मिलते ही रिटायरिंग रूम ऑनलाइन किराए पर देने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। -मनोज कुमार, स्टेशनअधीक्षक, मारवाड़ जंक्शन