जेसीबी में आग, जलकर खाक
फालना. फालनामे खुडाला बगीचे के पास आदर्श विद्यालय के बाहर खड़ी जेसीबी मे शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे वह जलकर राख हो गई। पुलिस उपनिरीक्षक पुरूषोत्तम विश्नोई ने बताया कि प्रार्थी कालूसिंह पुत्र उम्मेदसिंह राजपूत निवासी फालना ने रिपोर्ट दी की उसकी जेसीबी में सुबह 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
फालना में विद्यालय के बाहर खड़ी जेसीबी में लगी आग। फोटो|गौरव शर्मा