पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के आरोपी गिरफ्तार

लूट के आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना. फालनापुलिस ने गुरुवार को लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीआई अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि कुणालसिंह निवासी खुड़ाला-फालना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदर्श शिक्षा संस्थान में लिपिक पद पर कार्यरत है। 15 अक्टूबर को वह ऑडिट के कार्य से रानी गया था। रात में बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। वहां से बाइक पर लिफ्ट लेकर खुड़ाला जा रहा था। धणी के निकट आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर नकदी, जेवरात मोबाइल छीनकर ले गए थे। पुलिस ने गुरुवार को डूंगरसिंह पुत्र जोधगिरी गोस्वामी निवासी कोेसेलाव, श्रवण पुत्री पूनमपुरी गोस्वामी निवासी गुड़ा गुमानसिंह, धन्नाराम पुत्र डूंगाराम माली निवासी कोसेलाव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।







आरोपियों से अन्य वारदात भी खुलने की आशंका है।