पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोमेसर फाटक पर बनेगा ढाई किमी लंबा आरओबी

सोमेसर फाटक पर बनेगा ढाई किमी लंबा आरओबी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली-नाडोलमेगा हाईवे पर सोमेसर कस्बे में जल्दी ही रेलवे ओवरब्रिज बन जाएगा। इसको लेकर मार्च तक डीपीआर तैयार हो जाएगी, जबकि अप्रैल में इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आरओबी का निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक बंद रहने के कारण काफी देर तक लगने वाले जाम से राहत मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर सोमेसर में रेलवे क्रासिंग पर आरओबी के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। शेष| पेज 15



डीपीआरके लिए सर्वे का कार्य हरियाणा की जिंदल कंसोर्टियम ने शुरू कर दिया है। शेष| पेज 15





यहआरओबी करीब ढाई किलोमीटर लंबा होगा, जो रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा। पीडब्लूडी एनएच के एक्सईन अचलाराम ने बताया कि पाली से 30 किलोमीटर दूर बनने वाला यह आरओबी फोरलेन होगा और इसकी चौड़ाई लगभग 21.8 मीटर की होगी। उन्होंने बताया कि इस आरओबी के बन जाने से केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि इस मेगा हाईवे पर आने जाने वाले वाहन चालकों का समय भी बचेगा। अचलाराम बताया कि इसके लिए ड्राफ्ट डीपीआर तैयार की जा रही है और इस प्रोजेक्ट पर लगभग 50 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

जिले का सबसे लंबा आरओबी

दोनों साइड पर होगा फुटपाथ

फालनामारवाड़ के बीच बनने वाले आरओबी की चौड़ाई लगभग 21.8 मीटर की होगी जिसमे से दोनों तरफ फुटपाथ बनाया जाएगा। अचलाराम ने बताया कि फुटपाथ पर दोनों तरफ 2 गुणा डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ भी बनाया जाएगा।

खतरनाक मोड़ और दिनभर लगा रहता है जाम

पाली-नाडोलमेगा हाईवे पर सोमेसर स्थित रेलवे फाटक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह फाटक दिन में करीब 10 से 12 बार बंद होता है और एक बार फाटक बंद होने पर आधे घंटे बाद ही खुलता है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। इस आरओबी के बन जाने से लोगों के समय की बचत होगी।

^ड्राफ्ट डीपीआर 15 मार्च तक बन जाएगी। फिलहाल, यहां सर्वे चल रहा है उसके बाद डीपीआर स्वीकृत होते ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगीं। आरओबी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से इस पर गाडियां चल सकेंगी। इस वक्त भारतीय रेलवे के पुलों की संख्या 1,38,912 है जिनमें से 35,437 पुल 100 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। बहरहाल, पुल की उम्र का पुल की वास्तविक स्थिति से कोई सीधा संबंध नहीं होता। उन्होंने बताया कि सभी पुलों का साल में दो बार, मानसून से पहले और मानसून के बाद निरीक्षण किया जाता है। -अशोकअग्रवाल, एक्सईन एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर, पीडब्लूडी एनएच, पाली

कब होगा काम शुरू

डीपीआरके लिए सर्वे का कार्य हरियाणा की जिंदल कंसोर्टियम कंपनी को दिया है। सड़क परिवहन मंत्रालय भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई करेगा। अगस्त तक कार्य शुरू होने की संभावना।

इस तरह का होगा स्ट्रक्चर

50करोड़ की लागत से बनने वाला जिले का यह चौथा आरओबी 2.50 किलोमीटर लंबा होगा जो रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा। इसकी चौड़ाई 21.8 मीटर निर्धारित की गई है।

यहां बनेगा आरओबी

पाली-नाडोलमेगा हाईवे पर रेलवे क्राॅसिंग के निकट आरओबी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस पर सोमेसर के समीप आरओबी बनाने के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है।

खबरें और भी हैं...