पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घांची समाज के महासम्मेलन का समापन

घांची समाज के महासम्मेलन का समापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फालना| घांचीसमाज छात्रावास खुडाला फालना मे दो दिवसीय समाज का महासम्मेलन मे संत डॉ. स्वामी श्री रामस्वरूप शास्त्री, भद्रानंद विजय म.सा.,संत सोमनाथ महाराज के पावन सानिध्य मे संपन्न हुआ। समाज के सचिव डॉ. निर्मल परिहार ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की तस्वीर के समक्ष अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सुबह आयोजित किए गए सत्र में नूतन वाटिका का भूमि पूजन किया गया इस दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष केसाराम परिहार ने कहा कि समाज के शिक्षा को अधिक से अधिक बढावा देना चाहिए।

इस दौरान वरघोड़ा भी निकाला गया। जिसमें साधु-संतों समाज बंधुओं ने भारी संख्या मे भाग लिया। रात में भजन कलाकार सरिता खारवाल एंड पार्टी पचपदरा द्वारा सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान व्यवस्था बनाने में भाजपा महामंत्री मंशाराम परमार, जिला परिषद सदस्य भाग्यश्री परमार, पार्षद सुरेश परिहार, अन्नाराम बिसलपुर, अध्यक्ष केसाराम परिहार, उपाध्यक्ष भगाराम परिहारिया, सचिव डॉ. निर्मल परिहार, कोषाध्यक्ष छोगराम भाटी, मांगीलाल परमार, जगदीश परमार, छात्रावास अधीक्षक हिम्मत देवड़ा सहित अनेक समाज बंधुओं ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं...