कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कांग्रेसप्रदेश सचिव सोमेंद्र गुर्जर एवं नगर कांग्रेस कमेटी फालना के अध्यक्ष अशोक सैन के नेतृत्व में बुधवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश गुर्जर ने बताया कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा सिक्योरिटी राशि के नाम पर लोगों से वसूली की जा रही है जो घरेलू कनेक्शन पर लागू नहीं होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि वसूली भी दो माह की जगह चार माह की वसूली जा रही है जो गलत है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फालना विद्युत वितरण निगम के समक्ष सीएम वसुंधरा राजे एवं ऊर्जा राज्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष मदन जोशी, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष सौरव गुर्जर, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष हैप्पी मेवाडा, वरिष्ट कांग्रेस नेता नरेंद्रसिंह पंवार, पार्षद दलवीरसिंह चौहान, ममता चौधरी, हेमाराम चौधरी, भरत चौधरी, दिलीप मीणा, मुकेश अग्रवाल, हेमा पूनमिया, महावीर पूनमिया, अनिल बैरवा, मनवर हुसैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जशोदा चंदेल, सेवादल नगर अध्यक्ष रणवीर, भुरदाराम, पूर्व पार्षद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महासचिव अकरम कुरैशी आमजन उपस्थित थे