फालना में बेहोश मिले वृद्ध की पहचान नहीं
पाली| फालनाके मुख्य बाजार में रविवार दिन में बेहोशी की हालत में मिले वृद्ध का दूसरे दिन सोमवार को भी पता नहीं लग रहा है। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया है, लेकिन देर रात तक बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। फालना थाने के एएसआई सज्जनसिंह ने बताया कि बीमार व्यक्ति की उम्र 55 से 60 साल के बीच है, जो पहनावे से मुस्लिम समुदाय का लग रहा है। उसकी हालत देर रात तक गंभीर बनी हुई थी।
पाली. बांगड़ अस्पताल में भर्ती अज्ञात वृद्ध।