पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विहिप बजरंगदल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

विहिप बजरंगदल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बेश्वरमहादेव मंदिर परिसर धर्मशाला मे विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की संयुक्त बैठक प्रांतीय सत्संग प्रमुख अमृत परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे विहिप जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक शैतानसिंह, गो रक्षा जिला संयोजक नरेश बोहरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बजरंग दल फालना खंड संयोजक सुजाराम चौधरी के अनुसार बैठक में अमृत परमार ने बताया कि आगामी कार्यक्रम श्रीराम महोत्सव, हनुमान जयंती, धर्म रक्षा निधि, बजरंग दल सदस्यता अभियान आदि कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु रूपरेखा तय की गई। जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारत मे फैल रहे आतंकवाद को खत्म करने के लिए अब विहिप को आगे आना होगा। शहर ,ग्राम मे ऐसी संदिग्ध गतिविधियों करने वालो के बारे मे ध्यान रखते हुए ऐसे लोगों की जानकारी स्थानीय प्रशासन को देनी होगी। बजरंगदल सह संयोजक ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक प्रखण्ड में 500 से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करना होगा। बैठक में नंदू भाई मेवाड़ा, हरजी देवासी, लालाराम प्रजापत, समाराम सुथार, रतन देवासी, नेताराम चौधरी, बाबूलाल बंजारा, प्रकाश सोनी, हरजी घांची, जगदीश सोनी, गजेंद्र सिंह खिमाडा, पुखराज सोनी, प्रवीण टेलर, भंवर एडवोकेट आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...