रेलवे की आरक्षण खिड़की बंद, रेलयात्री परेशान
जवाली| कस्बेके रेलवे स्टेशन पर कई सालों से आरक्षण खिड़की बंद होने से रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल यात्रियों को टिकट बनाने के लिए रानी, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली आदि जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
भामाशाह माणक एम शाह ने आरक्षण टिकट खिड़की खुलवाने की मांग की।