शायरा देवासी का होगा जिला स्तर पर सम्मान
फालना | नेहरूमाध्यमिक विद्यालय खुडाला की छात्रा शायरा देवासी को बसंत पंचमी के दिन इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी पुरस्कार से जिला स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की एसबीसी वर्ग से पहली छात्रा है। जिसने इस वर्ग से सर्वाधिक अंक 88 प्रतिशत प्राप्त किये। ये जानकारी विद्यालय संचालक छोगाराम भटनागर ने दी।