- Hindi News
- सैिनक कल्याण के लिए होंगी तहसीलवार बैठकें
सैिनक कल्याण के लिए होंगी तहसीलवार बैठकें
सीकर| सेवानिवृत्तसेवारत सैनिकों, शहीद वीरांगनाओं और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सीकर जिला अर्द्धसैनिक बल कल्याण कार्यालय के कामों और सदस्य ग्रहण अभियान की बैठक तहसीलवार होगी। एक्स सेंट्रल पैरामिलिट्री फाेर्सेज वेलवेयर संस्था के अध्यक्ष पन्नेसिंह शेखावत ने बताया कि 15 फरवरी को सेवदबड़ी बस स्टैंड, धोद नेछवा, 22 को लक्ष्मणगढ़, एक मार्च को फतेहपुर रामगढ़ शेखावाटी, आठ को नीमकाथाना, 15 को खंडेला, 22 को रींगस श्रीमाधोपुर तथा 29 को दांतारामगढ़ की बैठक होगी।