सीकर. जिले में 25 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह अभियान चलाया जाएगा। अभियान नगर परिषद, नगर पालिका ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाएगा। शनिवार को अभियान को लेकर कलेक्टर एसएस सोहता की अध्यक्षता में बैठक हुई।
कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को कॉलेज स्कूलों को संपति विरूपण के तहत नोटिस जारी कर पोस्टर हटवाने के लिए कहा है। इसका खर्चा भी स्कूल-कॉलेजों से वसूला जाएगा। 24 सितंबर को स्वच्छता प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
एडीएम भरतलाल मीना ने बताया कि अभियान के तहत बस स्टैंड, सड़कों पार्कों, बाजारों, सार्वजनिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन आदि के आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई कराई जाएगी। साक्षरता विभाग द्वारा 26 सितंबर से नीमकाथाना ब्लाॅक में जागरूकता रैली को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
सीकर जिला गैस उपभोक्ता अधिकार संरक्षण समिति के राधेश्याम पारीक ने बताया कि समिति जागरूकता के लिए पांच हजार स्टीकर छपवाकर घर-घर चिपकाएगी। बैठक में जिला परिषद सीईओ कमल राम मीणा, एसडीएम पुष्करराज शर्मा, नगर परिषद आयुक्त नगरपरिषद राजेंद्र जोशी फतेहपुर नगर पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा आदि मौजूद थे।
अफसरों को दिए निर्देश:
रेस्टोरेंट, खोमचे, ठेले, रेहड़ी वालों को चाय के कप आदि डालने के लिए कचरा पात्र रखने के लिए प्रेरित करेंगे। रोडवेज बस स्टैंड पर साफ-सफाई, कचरा पात्र रखने होंगे। जागरूकता के लिए लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।