- Hindi News
- आरोपी ने अपने घर में ही छिपा दिए थे एटीएम लाइसेंस
आरोपी ने अपने घर में ही छिपा दिए थे एटीएम लाइसेंस
छात्रा से ज्यादती करने वाला चलाता था प्रेमी जोड़ों से पैसे वसूलने का गिरोह
रलावतागांव की दसवीं कक्षा की छात्रा से ज्यादती करने वाले आरोपी निमेड़ा निवासी अशोक उर्फ टोनी पुत्र मदनलाल सांसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर जीणमाता गौरियां इलाके में आने वाले प्रेमी जोड़ों से पैसे वसूलता था। छात्रा के परिचितों के पास पैसे नहीं मिलने के कारण ही उसने छात्रा से ज्यादती की थी। अब पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। उसने अपने सभी साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं।
रानोली थानाधिकारी इंद्रराज मरोडिया ने बताया कि मंगलवार को रलावता गांव की छात्रा बैंक से छात्रवृत्ति के पैसे निकलवाने के लिए रैवासा आई थी। यहां से वह अपने दो परिचित युवकों के साथ अपने गांव जा रही थी। रास्ते में एक जगह उन्होंने बाइक रोकी। तभी चार पांच युवक बाइक लेकर वहां पहुंचे और उसके साथियों से मारपीट की। इनमें से एक आरोपी ने छात्रा से ज्यादती की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था और छात्रा को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इधर, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसके साथ रैवासा निवासी कानाराम पुत्र मांगू राम गुर्जर, घीयावाली बावड़ी कोछोर निवासी प्रकाश पुत्र गिरधारी जाट निमेड़ा निवासी प्रकाश बलाई पुत्र भागीरथ मल भी बाइक लेकर पहुंचे थे। उन्होंने छात्रा के साथियों से मारपीट कर पैसे मांगे ज्यादती में आरोपी का सहयोग किया। इनको पुलिस तलाश कर रही है।
आरोपी के पिता की मौत
दसवींकी छात्रा के साथ ज्यादती के मामले में आरोपी रैवासा निवासी कानाराम के पिता मांगूराम गुर्जर को बेटे की करतूत का ऐसा सदमा लगा कि शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के दिन से ही पुलिस का घर पर आना जाना शुरू हो गया था। इसके डर से मांगूराम बदहवास सा हो गया। शनिवार सुबह मौत हो गई।
इस तरह दिया वारदात को अंजाम
अशोकउर्फ टोनी सांसी उसके साथी पूरे दिन जीणमाता गौरियां रोड पर ही रहते थे। ये लोग जीणमाता बीहड़ में आने वाले प्रेमी जोड़ों पर नजर रखते और छुपकर उनको पकड़ लेते। उसके बाद उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर पैसे हड़पते थे। जब छात्रा उसके परिचित रास्ते में रुके हुए थे तो आरोपी बाइक लेकर वहां पहुंचे। इन्होंने आते ही पैसे की मांग की। जब उन्होंने पैसे नहीं होने की बा