पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के आधार पर सरकारी कार्यालयों को मिलेगी ग्रेडिंग

सफाई के आधार पर सरकारी कार्यालयों को मिलेगी ग्रेडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफाई के आधार पर सरकारी कार्यालयों को मिलेगी ग्रेडिंग

सीकर.दसअक्टूबर के बाद सरकारी कार्यालयों में भी सफाई अभियान चलेगा। इसी आधार पर हर महीने ग्रेडिंग मिलेगी। सोमवार को हुई साप्ताहिक बैठक में इस लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम गठित कर कार्यालयों का निरीक्षण कराया जायेगा और स्वच्छता कार्य की मासिक आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। उन्होंने कार्यालयों में सुबह 9.30 बजे से शाम छह बजे तक कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जीएल लूणियां ने बताया कि कार्यालय से 30 कचरे की ट्राॅली भरवाकर सफाई की गई है। बैठक में दो अक्टूबर को फतेहपुर रोड पर सुबह सात बजे से जिला स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा श्रमदान कर सफाई करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।