हत्या के आरोपी रिमांड पर
फतेहपुर. सीकरके ठेकेदार रमजान की हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शहर कोतवाल विजय सेहरा ने बताया कि आलम एवं अयूब को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। दोनों को अब 27 सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।