पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता रैली
फतेहपुर | भारतविकास परिषद और विरासत संरक्षण संगठन द्वारा कस्बे को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई।
सचिव कुलदीप पीपलवा ने बताया कि सरकारी पाबंदी के बाद भी कस्बे में प्लास्टिक थैलियों का बहुतायत से उपयोग हो रहा है और इससे पर्यावरण दूषित होता है। इसके लिए जनता में जागरूकता पैदा करने और फतेहपुर को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए भारत विकास परिषद और विरासत संरक्षण संगठन के सौजन्य से एआरबी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार दोपहर दो बजे गढ़ परिसर से रैली निकाली गई। तहसीलदार एमसी लूणियां तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया जो मुख्य बाजार, बावड़ी गेट, बस स्टैंड आदि प्रमुख मार्गों पर निकाली गई। एडवोकेट दीपक निर्मल, नरेंद्र पारीक, विकास भास्कर, कमल सैनी, एमएम तंवर, डाॅ. सिद्धार्थ महमिया सहित अनेक लोग शामिल थे।
रैली को रवाना करते तहसीलदार एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष