फतेहपुर | सरस्वतीशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई
फतेहपुर | सरस्वतीशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। निदेशक सुनील बांगड़वा ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य थावरमल माहिच ने की। मुख्य अतिथि इस्लाम खान और पूर्व सरपंच एजाज खान, अब्दुल अजीज खत्री, शबीर खान आदि विशिष्ट अतिथि थे। किरण बांगड़वा ने सीनियर सैकंडरी स्कूल एवं बीएड काॅलेज का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। समारोह में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल महला ने किया।
वार्षिकोत्सव में किया प्रतिभाओं का सम्मान